दशहरे के मौके पर लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक अनोखा पोस्टर लगाया गया। इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम की तरह तीर चलाते हुए दिखाया गया है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण की भूमिका में प्रस्तुत किया गया है।पोस्टर में रावण के 10 सिर दर्शाए गए हैं, जिन पर वर्तमान मुद्दों और आलोचनाओं का उल्लेख है।
इन सिरों पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ED, वोट चोर, EC चुनाव आयोग, CBI, बेरोजगारी, पेपरलीक और तानाशाही जैसे शब्द लिखे गए हैं।यह पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ता आर्यन मिश्रा द्वारा लगाया गया।दशहरे के प्रतीक रूप में यह पोस्टर राजनीतिक मुद्दों पर संदेश देने का प्रयास माना जा रहा है।
Tags
Trending

