सिगरा थाना क्षेत्र में हुए सरकारी शिक्षक दानिश रजा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बादशाहबाग स्थित फारोग उर्दू मदरसे में कार्यरत शिक्षक दानिश रजा की लाश बीते दिनों खून से लथपथ मिली थी।पुलिस जांच में सामने आया कि दानिश रजा की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी।
पूछताछ में पत्नी ने स्वीकार किया कि वह पति की मारपीट और लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हत्या करने के लिए मजबूर हुई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
Tags
Trending

