“वाराणसी: शराब की दुकान से चोरी करने वाले दो बाल अपराधी गिरफ्तार, बरामद शराब और नगदी

थाना बड़ागाँव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रमेश्वर पंचकोशी मार्ग से कोईराजपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से चोरी करने वाले दो बाल अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18 केन किंगफिशर स्ट्रांग बीयर, 8 शीशी वन मोर नेक्स्ट क्रानबेरी क्रश क्राफ्ट बोतल और 3,000 रुपये नगद बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, दिनांक 02.10.2025 की रात ये दोनों आरोपी शराब पीने के लिए दुकान गए थे, लेकिन दुकान बंद मिलने पर उन्होंने मिलकर दुकान में प्रवेश कर शराब और नगदी चोरी की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की गई शराब पीने और नगद राशि आपस में बाँटने की बात भी स्वीकार की। पकड़े जाने के समय वे चोरी की शराब और बीयर बेचने के लिए चांदमारी की ओर जा रहे थे।एक बाल अपराधी का अपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें वर्ष 2024 में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

 थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी ने इस गिरफ्तारी और बरामदगी को क़ानून व्यवस्था के सख्त पालन के रूप में बताया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post