शास्त्रीय संगीत की आत्मा थे पंडित छन्नू लाल मिश्र” — वाराणसी पहुंचकर CM योगी बोले, उनका जाना अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन शनिवार की देर शाम स्वर्गीय पंडित छन्नू लाल मिश्र के आवास पहुंचे। सीएम योगी ने सिद्धगीरी बाग स्थित पंडित मिश्र के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पंडित जी की पुत्री प्रोफेसर नम्रता मिश्र और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित छन्नू लाल मिश्र का निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा — “हम सभी को शास्त्रीय संगीत की धरोहर, पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नू लाल मिश्र जी के जाने का गहरा दुःख है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।” सीएम योगी ने कहा कि पंडित जी ने न केवल बनारस की संगीत परंपरा को समृद्ध किया, बल्कि देश-विदेश में काशी का नाम रोशन किया। उन्होंने उनके परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post