हर हर महादेव के जयघोष के बीच चेत सिंह किला घाट पर लेज़र शो का दिखा अद्भुत नजारा

देव दीपावली के पावन अवसर पर काशी नगरी दिव्य आलोक से जगमगा उठी। गंगा तट पर लाखों दीपों की रौशनी और भक्ति के स्वरूप ने ऐसा दृश्य बनाया मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहुंचकर दीपदान किया और मां गंगा की आरती में भाग लिया। उन्होंने देव दीपावली के इस महापर्व को “आस्था, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संगम” बताया।इसी कड़ी में चेत सिंह किला घाट पर आयोजित भव्य लेज़र शो ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी किरणों से सजे आसमान में गंगा आरती, काशी की सांस्कृतिक विरासत और भारत के वीरों की गाथा को प्रदर्शित किया गया। 

लेज़र शो के दौरान “हर हर महादेव” और “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।शहर के प्रमुख घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। गंगा के जल पर तैरते दीपों और लेज़र रोशनी के संगम ने एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।देव दीपावली की यह रात गंगा तटों पर श्रद्धा, कला और प्रकाश का अनुपम संगम बनी रही — जहां नमो घाट पर मुख्यमंत्री का दीपदान और चेत सिंह किला घाट पर लेज़र शो देवत्व और गौरव का प्रतीक बन गए।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post