सरैयां वार्ड 87 में विकास कार्य ठप, पार्षद की लापरवाही से लोग नाराज़

सरैयां वार्ड नंबर 87 इन दिनों बदहाल हालात से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद अपने व्यापार में व्यस्त रहने के कारण वार्ड की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे।क्षेत्र में सीवर और पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ठेकेदारों की मनमानी और पार्षद की अनुपस्थिति से लोगों में नाराजगी है।

लोगों ने कहा कि स्वर्गीय रियाजुद्दीन के समय में वार्ड की समस्याओं का तुरंत समाधान होता था, लेकिन अब इलाके में विकास कार्य ठप हैं और जनता अपने फैसले पर पछता रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post