गजेपुर में मेधावी छात्रा का सम्मान, असहाय महिलाओं को बांटे गए कंबल

वाराणसी जिले के सेवापुरी विकास खंड के गजेपुर गांव में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल में 96.17 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान पाने वाली नैंसी पटेल और इंटर में 86 प्रतिशत अंक लाने वाली सनाया पटेल को समाजसेवी आनंद यादव ने उपहार देकर सम्मानित किया।

इसी दौरान सैकड़ों असहाय और गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। समाजसेवी ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान राजेश वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post