भेलूपुर थाना क्षेत्र में देव दीपावली के बाद बाबा मसान नाथ के मुखोटे का विसर्जन धूमधाम से किया गया। संकुल धारा पोखरे पर आयोजित इस पारंपरिक कार्यक्रम में लगभग दो हजार श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजक विक्रम चौधरी ने बताया कि इस मुखोटे को तैयार करने में करीब एक माह का समय लगा, जिसे कोलकाता के कारीगरों ने बनाया था। यह परंपरा पिछले 16 वर्षों से चली आ रही है, जिसकी शुरुआत उनके पिता ने की थी। देव दीपावली पर बाबा का 251 डमरुओं से श्रृंगार किया गया था और सवा 51 किलो का लड्डू तथा मदिरा का भोग लगाया गया था।
Tags
Trending

