अखिल भारतीय विद्वत् परिषद् का रजत जयंती महोत्सव सम्पन्न, विद्वानों ने रखा मंथनपूर्ण विचार

अखिल भारतीय विद्वत् परिषद् के रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में संतों एवं विद्वानों ने परिषद् की 25 वर्षों की उपलब्धियों और कार्यशैली की सराहना की।कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का स्वागत प्रो. रामपूजन पांडेय ने किया, जबकि परिषद् का वृत्तनिवेदन महासचिव डॉ. कामेश्वर उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रामपूजन पांडेय ने किया।

द्वितीय सत्र में देशभर से आए विद्वानों ने गुरुकुल पद्धति, धर्म-राष्ट्र के विस्तार एवं सनातन संस्कारों के संरक्षण पर विचार-विमर्श किया। असम, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, बिहार और जयपुर से आए विद्वानों ने अपने शोध व वक्तव्य प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान परिषद् की कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। 22 विद्वानों एवं विदुषियों को “शारदा सम्मान” से सम्मानित किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post