भोजपुरी साहित्यकार पं. हरिराम द्विवेदी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

बंगाली टोला में शनिवार को भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग डेढ़ सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश मणि पांडेय ने बताया कि छात्रों ने प्रतियोगिता से पूर्व कई दिनों तक पंडित द्विवेदी के साहित्य का अध्ययन किया और उनके काव्य में निहित भाव एवं रस को आत्मसात किया। प्रतियोगिता के उत्तरपत्रों का मूल्यांकन पंडित हरिराम द्विवेदी के सुपुत्र अरुण द्विवेदी एवं अन्य विद्वानों की देखरेख में किया जाएगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य विद्यालयों में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों के बीच एक अंतिम “गणपति प्रतियोगिता” आयोजित होगी, जिसमें श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post