कथक नृत्यसंध्या ‘स्मरण’ का भव्य शुभारंभ, बनारस घराने की विभूतियों को दी श्रद्धांजलि

मुरारी लाल मेहता प्रेक्षागृह में कथकाश्रय आचार्य पं. सुखदेव महाराज सांस्कृतिक न्यास की ओर से द्विदिवसीय कथक नृत्यसंध्या “स्मरण” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पं. पूरण महाराज, डीआईजी पारुल गुप्ता, पं. कामेश्वरनाथ मिश्र और डॉ. अजीत सहगल ने दीप प्रज्वलित कर किया।अतिथियों का स्वागत न्यास के निदेशक विशालकृष्ण ने किया।इस अवसर पर नटराज पं. गोपीकृष्ण सम्मान से पं. दीपक महाराज तथा नटराज पं. मोहनकृष्ण सम्मान से पं. पीयूष चौहान और प्रीती शर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की थीम ‘शक्ति’ रखी गई, जो विदुषी सितारा देवी के जन्मदिवस और बनारस घराने की विभूतियों — अलखनंदा देवी, तारा देवी, अन्नपूर्णा देवी, मुन्नी देवी — की स्मृति को समर्पित रही।प्रथम प्रस्तुति में युवा कलाकारों ने शिव वंदना और पारंपरिक कथक की अंजलि दी। वसुंधरा शर्मा की काली स्तुति ने भावविभोर किया, जबकि समापन पं. दीपक महाराज के मनमोहक नृत्य से हुआ।कार्यक्रम का संयोजन विमला मिश्रा और संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post