ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने के सील कपड़े को बदलने से संबंधित याचिका पर सोमवार को जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली तारीख 20 नवंबर निर्धारित की है।जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण से जुड़े कानूनी पहलुओं पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट को लेकर याचिका लंबित है।
सर्वोच्च न्यायालय में इस याचिका पर होने वाली सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव होगी।हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष चंदन चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायालय ने आज की कार्यवाही के बाद अगली सुनवाई की तिथि 20 नवंबर तय की है, जिसमें मामले पर आगे की दलीलें सुनी जाएंगी।
Tags
Trending

