मथुरा में वकीलों ने तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि तहसीलों में बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं होता। इस लापरवाही और भ्रष्टाचार से आम जनता के साथ-साथ वकील भी परेशान हैं।कलेक्ट्रेट पर जुटे सैकड़ों वकील सुबह से ही बड़ी संख्या में राजस्व से जुड़े वकील मथुरा कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। वकीलों ने यहां से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च शुरू किया। उनका जुलूस डीएम ऑफिस से निकलकर सदर तहसील पहुंचा, जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया।
अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी वकीलों ने बताया कि तहसील में पहुंचने पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।साढ़े 18 लाख मुकदमे लंबितवकीलों ने कहा कि प्रदेशभर में करीब साढ़े 18 लाख राजस्व से जुड़े मुकदमे पेंडिंग हैं। तहसीलों में कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही और रिश्वतखोरी के कारण जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

