आगामी 12 नवंबर, बुधवार को काशी में भैरव अष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भैरवनाथ स्थित बाबा काल भैरव मंदिर में भव्य श्रृंगार, विशेष पूजन-अर्चन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मंदिर के महंत सुमित उपाध्याय ने बताया कि बाबा काल भैरव को अनेकों प्रकार के भोग अर्पित कर विधिवत पूजा की जाएगी। उन्होंने कहा कि “बाबा के दर्शन-पूजन से सभी बाधाएँ दूर होती हैं और जीवन में शांति व समृद्धि आती है।
महंत उपाध्याय ने यह भी स्पष्ट किया कि इस वर्ष मंदिर परिसर में केक नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि “ऐसी आधुनिक परंपराओं से मंदिर में भीड़ और अव्यवस्था बढ़ती है, जिससे दर्शनार्थियों को असुविधा होती है। इस बार पूजा पूरी श्रद्धा और शांति के वातावरण में संपन्न की जाएगी।”उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शांति पूर्वक दर्शन-पूजन करें और बाबा के आशीर्वाद से पुण्य के भागी बनें।

