समस्तीपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, सहरसा में बोलीं— ‘65 लाख वोट काटना नागरिकता खत्म करने की साजिश’

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में महागठबंधन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। उन्होंने समस्तीपुर में भव्य रोड शो की शुरुआत की। यह रोड शो रोसड़ा से हेलीपैड नंद चौक तक करीब 2 किलोमीटर तक चला। इस दौरान सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रियंका गांधी के साथ पूर्णिया के सांसद भी मौजूद रहे।रोड शो से पहले प्रियंका गांधी ने सहरसा में महागठबंधन के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, हाल में इन लोगों ने SIR करवाकर 65 लाख वोट काट दिए। इसका मतलब है आपके अधिकार काटे जा रहे हैं।

आपको कमजोर किया जा रहा है। वोट कटना मतलब नागरिकता खत्म करना — ये एक बड़ी साजिश है।प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री और बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,देश में कुछ भी होता है तो ये लोग हमारे ऊपर ठीकरा फोड़ते हैं। इन लोगों को ‘अपमान मंत्रालय’ बना देना चाहिए। प्रधानमंत्री का समय बहुत कीमती होता है, इसलिए इन्हें फालतू बातों में समय बर्बाद करने के बजाय एक अलग मंत्रालय खोल लेना चाहिए।प्रियंका के बयान और रोड शो ने बिहार चुनावी माहौल में नई हलचल मचा दी। कांग्रेस समर्थक इसे जनता के मुद्दों की लड़ाई बता रहे हैं, वहीं बीजेपी नेताओं ने इसे केवल राजनीतिक स्टंट करार दिया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post