बुधवार को शहर दक्षिणी क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ह्यूमैनिटी संकल्प यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया।
यात्रा सनातन धर्म इंटर कॉलेज, नई सड़क से प्रारंभ होकर गोदौलिया चौराहा, बांस फाटक, नीचीबाग, मैदागिन चौराहा होते हुए डीएवी इंटर कॉलेज तकपहुंची। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और सरदार पटेल के विचारों से वातावरण गुंजायमान रहा।यात्रा में प्रमुख रूप से अम्बरीष सिंह भोला, नीरज जायसवाल, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Tags
Trending

