स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, घोरावल में चल रहे छह दिवसीय अन्तर्सदनीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने स्वामी हरसेवानंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अतिथियों के स्वागत में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का आकर्षण बास्केटबॉल फाइनल मुकाबला रहा, जिसका शुभारंभ बाबा प्रकाशध्यानानंद ने रंगीन गुब्बारे छोड़कर और फीता काटकर किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व, अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि जीवन में टीमवर्क और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
बाबा प्रकाशध्यानानंद ने अपने आशीर्वचन में बच्चों को उच्च लक्ष्य, धैर्य और कड़ी मेहनत से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विभिन्न खेलों में विजेताओं और उपविजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।खेल महोत्सव में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, चेस, कबड्डी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, रस्साकशी और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। परिणामों में बैडमिंटन गर्ल्स में दयानंद हाउस विजेता और टैगोर हाउस उपविजेता रहा।चेस में विवेकानंद हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वॉलीबॉल में टैगोर हाउस गर्ल्स टीम विजेता बनी।टेबल टेनिस सिंगल्स में श्रेयस पांडे प्रथम और हिमांशु सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में पुष्पेश प्रथम, अमित द्वितीय और शक्ति सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में मानसी, शिवांगी, आसमा, आराध्या, मनिकेश्वर, अभय, प्रिंसेज, सोनल, ज्योति, ओजश्वी, शशांक आदि छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।टैगोर हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि दयानंद हाउस को मामूली अंतर से उपविजेता ट्रॉफी मिली। विवेकानंद हाउस तीसरे और रमन हाउस चौथे स्थान पर रहा।कार्यक्रम का संचालन छात्राओं श्रेय पांडे और वैष्णवी अग्रहरी ने किया। समारोह में प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव, शिक्षकगण मुनिराज, उमेश, आकांक्षा, किरण मौर्या, आकाश सोनी, सर्वेश पाठक, रविन्द्र यादव, मोतीलाल गुप्ता, शिखा दुबे, प्रज्ञा रोशनी नागर, शिखा चौबे, ज्योति चतुर्वेदी, राजकुमार यादव और सुरेंद्रनाथ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक विपिन सिंह ने किया।

