उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा और योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान हो रहा है और भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने इस पर बहुत देर से आवाज उठाई। अजय राय ने कहा कि अगर उन्हें वास्तव में समाज की चिंता थी, तो यह कदम पहले ही उठाना चाहिए था।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याएं हुई हैं और कई मामलों में फर्जी एनकाउंटर किए गए हैं। उन्होंने गोरखपुर के 28 वर्षीय विनोद उपाध्याय का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी कथित फर्जी एनकाउंटर में मौत हुई, जिस पर परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।अजय राय ने भाजपा पर महिला विरोधी रवैये का भी आरोप लगाया।
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी एक घटना और उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में भाजपा से जुड़े नेताओं के नाम सामने आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराधों में आरोपित लोगों को संरक्षण देती रही है।प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के ब्राह्मण विधायक और नेताओं से नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी से इस्तीफा देने और समाज से दूरी बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा आज महिला विरोधी और समाज विशेष के खिलाफ रवैया अपनाने वाली पार्टी बन चुकी है, और ऐसे मामलों में पार्टी का रुख गंभीर सवाल खड़ा करता है।
Tags
Trending

.jpeg)
