मंडुवाडीह में 2 करोड़ की हीरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मंडुवाडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब लहरतारा चौराहा के समीप चेकिंग के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की हीरोइन बरामद की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने सफेद रंग की अर्टिगा कार को ओवरटेक कर रोका। 


अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन को घेरकर तलाशी ली, जिसमें कार की सीट के नीचे अखबारी कागज में लिपटा लगभग एक किलो पीले रंग का पाउडर बरामद हुआ।कार चला रहे भदोही जनपद के थाना गणेशपुर निवासी 57 वर्षीय लक्ष्मी नारायण उपाध्याय को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया। 

Advertisement

सूचना पर पहुंची एंटी नारकोटिक्स झांसी की टीम ने जांच के बाद बरामद पाउडर के हीरोइन होने की पुष्टि की। बाजार में इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
फिलहाल मंडुवाडीह पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post