पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बी प्राक के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बी प्राक दूसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की और बताया कि उनके घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है।बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक और प्यारा संदेश शेयर करते हुए बताया कि उनके बेटे का जन्म 1 दिसंबर 2025 को हुआ। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इस खुशी के मौके पर पूरा परिवार बेहद खुश है और भगवान की कृपा से उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई है।
बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बच्चन ने अपने बेटे का नाम भी फैंस को बताया है। कपल ने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा है। उन्होंने बताया कि ‘द्विज’ का अर्थ होता है “दोबारा जन्म”, जो जीवन में एक नए और सकारात्मक दौर का प्रतीक है।गौरतलब है कि बी प्राक और मीरा बच्चन की शादी साल 2019 में हुई थी। इसके बाद साल 2020 में उनके बड़े बेटे आदाब का जन्म हुआ।
हालांकि, साल 2022 में उनके घर दूसरे बेटे के आने की उम्मीद थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उस नवजात का जन्म के समय ही निधन हो गया था। बी प्राक ने उस बच्चे का नाम ‘फजा’ तय किया था। उस कठिन दौर के बाद अब परिवार में फिर से खुशियां लौटी हैं।प्रतीक बच्चन उर्फ बी प्राक पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और कंपोजर हैं। उन्होंने मन भर्या, राता लंबियां, फिलहाल और बेशर्म रंग जैसे कई सुपरहिट गानों से खास पहचान बनाई है। उनके घर आए इस नए मेहमान पर फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

.jpeg)
