उत्तर प्रदेश सहित वाराणसी जिले में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी हैं। बीते दो–चार दिनों से शहर में घना कोहरा छाया हुआ है। गंगा घाटों से लेकर पूरे शहर तक शीतलहर का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों में समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। रैन बसेरों में तकिया, कंबल, रजाई, गद्दा सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हाल ही में एक रैन बसेरे का उद्घाटन भी किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को राहत मिली है।स्थानीय नागरिक विनोद कुमार निषाद ने बताया कि रैन बसेरों में की गई व्यवस्था सराहनीय है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्रद्धालु और यात्री रैन बसेरों में जाकर ठंड से बचाव कर पा रहे हैं। लेडीज और जेंट्स के लिए अलग–अलग व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को सुविधा मिल रही है।हालांकि, गंगा घाटों के आसपास अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घाटों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं, ऐसे में ठंड से राहत के लिए अलाव की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है।

.jpeg)
