काशी विश्वनाथ दल प्रधान केंद्र काशी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तृतीय चरण में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह पुनीत कार्य काशी के मणिकर्णिका घाट स्थित चक्र पुष्पकरिणी कुंड पर आयोजित सदस्यता अभियान के शुभ अवसर पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजन में अनुराग द्विवेदी, विशाल पाण्डेय, अजय कुमार दुबे, सुनील सिंह यादव, आशीष तिवारी, निधि देव अग्रवाल, विमल त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, शरद शुक्ला, संतोष यादव, अशोक यादव, आशुतोष तिवारी, सौरभ उपाध्याय, विशाल कपूर, अवशेष पांडेय, ध्रुव यादव, दिलीप सिंह, अजय तिवारी, अभिषेक शर्मा, अमरनाथ शिल्पकार, सुनील यादव एवं पीयूष शाह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनके हाथों से सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव ने कहा कि काशी विश्वनाथ दल समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

.jpeg)
