तुलसी पूजन दिवस पर पौध वितरण कार्यक्रम संपन्न, श्रद्धा व पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को मैदागिन स्थित श्री पाताल भूमि हनुमान बालाजी महाराज मंदिर परिसर में तुलसी पूजन एवं तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अम्बरीष सिंह भोला वाराणसी मण्डल प्रभारी एवं VDA सदस्य उपस्थित रहे। 

उन्होंने तुलसी पूजन के धार्मिक, आयुर्वेदिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी न केवल हमारी संस्कृति की प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी गुप्ता, महानगर मंत्री मनीष वर्मा एवं नीतीश सिंह, रुद्र प्रताप पांडे, मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

आयोजन में हेमू कल्याणी मंडल के अध्यक्ष शुभम सोनकर, महामंत्री राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रामबाबू, साहनी, विकास अग्रवाल, मोनू यादव, चाचू यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को निःशुल्क तुलसी के पौधे वितरित किए गए तथा सभी से अपने घरों में तुलसी रोपण कर उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया गया।पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और उपस्थित लोगों ने इसे एक प्रेरणादायक एवं सार्थक पहल बताया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post