नई सुबह एक उम्मीद संस्था ने आयोजित किया महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम

भेलूपुर वार्ड में नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष ममता ने किया।इस अवसर पर ममता ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें एक नई पहचान दिलाना, बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। 

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान का लक्ष्य बेटियों को समान अवसर प्रदान करना, उनके प्रति होने वाले भेदभाव को समाप्त करना और देश के समग्र विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। संस्था के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को बेटियों के महत्व, उनके अधिकारों और शिक्षा की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

उन्होंने शिक्षा का अधिकार (RTE) योजना पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें और अपने बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा से जोड़ें।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य राजश्री साहनी, सोनी मौर्य, लक्ष्मी देवी, मंगलेश्वर प्रसाद, सूरज पाल, रवि कुमार, करम भारती सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान सलोनी, सगीना, संगीता, सावित्री, पार्वती, उषा, आशा देवी, कलावती देवी, किरण वर्मा, लालमनी देवी, तेतरा देवी, सुमन, कुमारी शांति, कुमारी देवी, रीता मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post