सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता (पुरुष) के लिए वाराणसी जनपद की टीम का चयन कर लिया गया है। जनपद से कुल 17 पहलवानों का चयन किया गया है, जो 23 जनवरी को सिगरा स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।बताया गया कि मंडल चयन के बाद वाराणसी मंडल की टीम 25 जनवरी को मुरादाबाद के लिए रवाना होगी, जहां 28 से 30 जनवरी तक सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी मंडलों के पहलवान भाग लेंगे।
वाराणसी जनपद की सीनियर कुश्ती टीम चयनित
वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह बबलू के नेतृत्व में लगातार कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ और खेल विभाग के समन्वय से मंडलीय खेल कार्यालय, मुरादाबाद द्वारा सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इसके लिए 23 जनवरी को सिगरा स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इससे पहले जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 17 पहलवानों का चयन किया गया है।
जनपदीय प्रतियोगिता में हुआ चयन
गोरख यादव ने बताया कि सिगरा स्टेडियम में आयोजित जनपदीय प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवानों ने भाग लिया। इसमें अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 पहलवानों को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। ये पहलवान जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के पहलवानों के साथ मंडलीय चयन में भाग लेंगे।
फ्री स्टाइल वर्ग में चयनित पहलवान
अभिनव कुमार यादव, आशुतोष पाल, देवांश पाल, अमन पाल, मुलायम यादव, ऋषि यादव, रतन यादव, साजन पाल, अभिषेक वाराणसी कुश्ती संघ ने सभी चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं दी हैं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

.jpeg)
