38वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन और विश्वनाथ सिंह ददू टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का उद्घाटन पराड़कर स्मृति भवन के ईश्वरचन्द्र सिन्हा बहुउद्देशीय हाल में हुआ। यह प्रतियोगिता 22 से 24 जनवरी 2026 तक चलेगी।
प्रतियोगिता का आयोजन काशी पत्रकार संघ द्वारा संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के बैनर तले किया जा रहा है। आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में होने वाली बैडमिंटन और कैरम प्रतियोगिता में एकल और लकी युगल मुकाबले होंगे।
आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण बहादुर रावत ने बताया कि बैडमिंटन और कैरम के एकल मुकाबलों का ड्रॉ कैरेम के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रमेश वर्मा की देखरेख में निकाला गया। प्रतियोगिता में तीन दर्जन से अधिक मीडियाकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ माहिर मधोक ने किया।प्रतियोगिता में मीडियाकर्मियों के बीच खेल कौशल और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन किया गया है।

.jpeg)
