प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुई कथित विवादित घटना की चिंगारी वाराणसी में भी फैलती नजर आ रही है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्रीय अंतिम वर्ष के छात्र दीपक शर्मा ने जिलाधिकारी वाराणसी से मुलाकात की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित ज्ञापन सौंपा।
दीपक शर्मा ने कहा कि शंकराचार्य के साथ जो घटना हुई वह अत्यंत दुःखद और सनातन विरोधी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसी कार्यवाही तुरंत रोकी जाए और शंकराचार्य से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।
दीपक ने चेतावनी दी कि यदि जिलाधिकारी उनके ज्ञापन को नहीं स्वीकार करते हैं, तो वे अन्न त्याग कर अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।बुलंदशहर के रहने वाले दीपक शर्मा ने यह भी कहा कि उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने यह कथित घृणित कार्य किया।
Tags
Trending

.jpeg)
