आचार्य सीताराम चतुर्वेदी की जन्म-जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में संस्थापक आचार्य सीताराम चतुर्वेदी जी की 119वीं जन्म जयंती के अवसर पर 25 से 27 जनवरी 2026 तक त्रिदिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जन्म जयंती समारोह के संदर्भ में गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में निदेशक प्रो. कल्पलता पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रो. कल्पलता पांडेय ने बताया कि 25 जनवरी को प्रथम दिवस साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं आचार्य सीताराम चतुर्वेदी विषय पर विद्वानों द्वारा विचार साझा किए जाएंगे। इसी दिन एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पृथ्वीश नाग होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सारस्वत अतिथि सदाशिव कुमार द्विवेदी एवं चितरंजन ज्योतिषी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के साथ-साथ भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा विविधता में एकता विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 27 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड प्रदान किया जाएगा।निदेशक ने कहा कि यह जन्म जयंती समारोह आचार्य सीताराम चतुर्वेदी जी के विचारों, मूल्यों और शैक्षिक योगदान को स्मरण करने के साथ-साथ छात्र छात्राओं में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post