वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो द्वारा अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देने के बाद इस पर सवाल उठने लगे कि क्या ऐसा करना नियमों के मुताबिक है।
इस पूरे मामले पर नोबेल कमेटी ने साफ किया है कि नोबेल पुरस्कार का सम्मान और विजेता का दर्जा किसी और को नहीं दिया जा सकता। यानी ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार का विजेता नहीं माना जाएगा। रिकॉर्ड में विजेता का नाम वही रहेगा, जिसे पुरस्कार दिया गया है।
हालांकि कमेटी ने यह भी बताया कि नोबेल पदक, डिप्लोमा या पुरस्कार राशि विजेता की निजी संपत्ति होती है। विजेता इन्हें किसी को गिफ्ट, दान या बेच सकता है। यह पूरी तरह कानूनी है।इसका मतलब साफ है कि ट्रंप को मिला नोबेल पदक सिर्फ प्रतीकात्मक है, न कि आधिकारिक सम्मान। नोबेल शांति पुरस्कार अब भी मारिया कोरिना मचाडो के नाम ही दर्ज रहेगा।

.jpeg)
