आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी द्वारा 30 जनवरी को नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत अनिवार्य इंटर्नशिप विषय पर एक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इंटर्नशिप सेल की प्रोफेसर अंशु शुक्ला रहीं। उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए नई शिक्षा नीति में अनिवार्य इंटर्नशिप के उद्देश्यों, महत्व एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है, जिसकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि इंटर्नशिप के उद्देश्यों को सही रूप में समझा जाए और छात्रों में निहित कौशल की पहचान की जाए।कार्यक्रम के दौरान इंटर्नशिप को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। महाविद्यालय के सभी अध्यापकों की उपस्थिति में छात्राओं को विभिन्न विभागों से संबंधित विशिष्ट कौशलों की जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने IQAC के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप महाविद्यालय को अपनी शैक्षणिक एवं अकादमिक योजनाओं को अंतिम रूप देना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन संयोजिका डॉ. शशिकला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नैरंजना श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया।

.jpeg)
