समाजवादी पार्टी द्वारा हाल ही में पीडीए पंचांग कैलेंडर के लोकार्पण के बाद अब इसके व्यापक वितरण का कार्यक्रम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आदि विशेश्वर वार्ड में पीडीए पंचांग कैलेंडर का वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अजय चौरसिया ने कहा कि पीडीए पंचांग केवल एक कैलेंडर नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के संकल्प का प्रतीक है। यह पंचांग समाज के वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक समानता और न्याय की लड़ाई लड़ती रही है और पीडीए पंचांग उसी संघर्ष का हिस्सा है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को कैलेंडर वितरित किए गए और समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा पीडीए की अवधारणा की जानकारी दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पंचांग पहुंचाने का संकल्प भी लिया, ताकि समाजवादी पार्टी का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।कैलेंडर वितरण कार्यक्रम में अजय चौरसिया ,दिलशाद अहमद,राम जी यादव,सोहन लाल,मनोज यादव, मुदस्सिर,हिफाजत अली, गगन यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

.jpeg)
