स्पाइस जेट पर गंभीर आरोप, यात्री ने एक करोड़ की मानहानि का दावा ठोका

वाराणसी में एयरलाइन कंपनी स्पाइस जेट के खिलाफ एक यात्री ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित यात्री फैजान अंसारी ने पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर स्पाइस जेट के खिलाफ एक करोड़ रुपये की मानहानि की शिकायत की है। यात्री ने कंपनी पर बिना सूचना फ्लाइट डायवर्ट करने और यात्रियों को अव्यवस्थित तरीके से बस से भेजने का आरोप लगाया है।

फैजान अंसारी के अनुसार स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या G329, जो वाराणसी आने वाली थी, उसे बिना किसी पूर्व सूचना के लखनऊ में उतार दिया गया। इसके बाद करीब 150 से अधिक यात्रियों को बस से वाराणसी भेजा गया। यात्री का आरोप है कि यात्रियों को खटारा बसों से सफर करने के लिए मजबूर किया गया, जिससे उन्हें भारी परेशानी, मानसिक तनाव और अपमान का सामना करना पड़ा।

पीड़ित यात्री ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम से यात्रियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से स्पाइस जेट कंपनी और उसके मालिक अजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। फैजान अंसारी का कहना है कि एयरलाइन की लापरवाही से उनकी छवि को ठेस पहुंची है, इसलिए वह स्पाइस जेट के खिलाफ एक करोड़ रुपये का मानहानि दावा ठोकेंगे।मामले को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है, जबकि यात्रियों में स्पाइस जेट के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post