पीएम के आगमन से पहले सपा नेता ईशान श्रीवास्तव हाउस अरेस्ट

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।  इसी क्रम में डीएवी क्षेत्र के नवापुर निवासी  समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईशान श्रीवास्तव को पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर दिया।पुलिस प्रशासन द्वारा संभावित विरोध और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पीएम के दौरे को देखते हुए शहर में संवेदनशील माने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने ईशान श्रीवास्तव को उनके आवास पर ही सीमित कर दिया और बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।फिलहाल प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से एहतियातन उठाया गया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।




Post a Comment

Previous Post Next Post