भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। काफिला पुलिस लाइन चौराहा से मकबूल आलम रोड और ताड़ीखाना तिराहा होते हुए निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा।पूरे रूट पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ लगातार मुस्तैद नजर आए।
काफिले के गुजरने के दौरान यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो और किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।प्रशासन द्वारा सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर की गई तैयारी के चलते पूरा रूट पूरी तरह व्यवस्थित और नियंत्रित रहा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधि विधान से बाबा का दर्शन पूजन किया।
Tags
Trending


