वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर विकास कार्य में सोमवार सुबह से तेजी देखने को मिली। चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत राकेश स्टूडियो पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। इसके बाद बुलडोजर नई सड़क तिराहे पर अदनान खान के अवैध भवन तक पहुंचा, हालांकि ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों के कारण फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई रोकनी पड़ी।
प्रशासन के अनुसार संबंधित भवन अवैध रूप से निर्मित था। मौके पर दशाश्वमेध एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान के.के. सिंह, आलोक वर्मा, पीएसी, पैरामेडिकल फोर्स तथा स्थानीय पुलिस की टीम मौजूद रही।
आज भवन स्वामी ने स्वयं हथौड़ा चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही विद्युत तार हटाए जाएंगे, बुलडोजर द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

.jpeg)
