काशीपुरम कॉलोनी में जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार, 27,620 रुपये बरामद

अपराधों की रोकथाम एवं जुआ जैसे अवैध कृत्यों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लंका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। काशीपुरम कॉलोनी, सीर गोवर्धनपुर स्थित एक खाली प्लॉट से 9 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए मौके से पकड़ा गया। उनके कब्जे से कुल 27,620 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी बीएचयू उ0नि0 सौरभ तिवारी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग खाली प्लॉट में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 9 अभियुक्तों को पकड़ लिया। इस संबंध में थाना लंका पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित यादव, मोहन यादव, अलियार यादव, विनोद कुमार गुप्ता, सूरज यादव, श्याम यादव, आशीष यादव, विशाल यादव एवं राजकुमार यादव शामिल हैं, जो सभी सीर गोवर्धनपुर, थाना लंका क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post