शामली यूपी के शामली जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी डकैत रिहान मारा गया। रिहान बीते करीब 10 वर्षों से आतंक का पर्याय बना हुआ था और उस पर दिल्ली सहित गाजियाबाद, बागपत और शामली में कुल 90 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात चेकिंग के दौरान बदमाश रिहान की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख रिहान ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान रिहान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिहान लंबे समय से वांछित था और उस पर लूट, हत्या, अपहरण सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। एनकाउंटर के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Tags
Trending

.jpeg)
