हरिद्वार:धार्मिक नगरी हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर में आज से तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर देश और प्रदेश के कई प्रमुख नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज समारोह में शामिल होंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी कार्यक्रम में उपस्थिति तय मानी जा रही है।
इसके अलावा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भी समारोह में भाग लेंगी।वीवीआईपी आगमन को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है।प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं और अतिथियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

.jpeg)
