भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह पर विवादित टिप्पणी, अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ में सियासी माहौल उस समय गरमा गया जब भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। यह शिकायत राजेश्वर सिंह के समर्थक शंकरी सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकरी सिंह ने आरोप लगाया है कि अजय राय द्वारा की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंची है। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर मर्यादा लांघने का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि FIR के आधार पर पूरे मामले की कानूनी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post