भक्ति, श्रद्धा और समरसता का संगम, राजघाट पर गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब

माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को राजघाट स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास महराज जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बापू जगजीवन राम ने घाट के किनारे स्थित मंदिर में पहुंचकर गुरु रविदास महराज जी के दर्शन-पूजन किए। जन्मोत्सव में वाराणसी सहित आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और राजघाट क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सेवादारों की अहम भूमिका रही।




Post a Comment

Previous Post Next Post