हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, विमान सकुशल लैंड

हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6E-6719 में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर सकुशल लैंड कर गया।एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सभी 230 यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया, जिसके बाद फ्लाइट को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर गहन जांच शुरू कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते सहित सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट मोड पर हैं और पूरे एयरपोर्ट परिसर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह सूचना एटीसी वाराणसी को मैसेज के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां विमान और सामान की गहन जांच में जुटी हुई हैं।एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post