बाबा जागेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर भव्य भंडारा, अलौकिक झांकी ने मोहा मन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ईश्वरगंगी स्थित बाबा जागेश्वर महादेव मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा की अलौकिक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सुसज्जित दरबार में भक्तों ने मत्था टेककर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के साथ भंडारे का शुभारंभ हुआ।

हजारों मठ-मंदिरों से पधारे साधु-संत महात्माओं तथा क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।मंदिर के महंत मधुर कृष्ण महाराज ने साधु-संतों को दक्षिणा अर्पित कर सम्मानित किया और प्रसाद ग्रहण कराया। इस आयोजन में मंदिर परिवार के समस्त सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित भंडारे ने ईश्वरगंगी क्षेत्र को पूर्णतः शिवमय बना दिया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post