नई सड़क चौराहा पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

शनिवार को वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र अंतर्गत नई सड़क चौराहा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुलिस और विद्युत विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने समय रहते कार्रवाई के लिए दमकल विभाग की सराहना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post