यूजीसी एक्ट 2026 और जातीय जनगणना को लेकर जनहित जेएसपी की पदयात्रा, कलेक्ट्रेट तक गूंजे नारे

यूजीसी समता कानून 2026 और जातीय जनगणना की मांग को लेकर जनहित संकल्प पार्टी (जेएसपी) ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सरदार सेना के संस्थापक डॉ. आर.एस. पटेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली।पदयात्रा के दौरान “यूजीसी एक्टिविटी रेगुलेशन जारी करो” और “समता कानून लागू करो” जैसे नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से यूजीसी समता कानून लागू करने और जातीय जनगणना कराने की मांग की।

प्रदर्शन का एक दृश्य तब देखने को मिला जब महिलाओं ने आंदोलन के समर्थन में राखी बांधकर कानून लागू कराने का संकल्प लिया। इस प्रतीकात्मक कार्यक्रम के जरिए उन्होंने सामाजिक न्याय और समान अवसर की लड़ाई को आर-पार की लड़ाई बताया।कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। डॉ. आर.एस. पटेल ने कहा कि यह पदयात्रा सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी आवाज पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।फिलहाल यूजीसी एक्ट और जातीय जनगणना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है, और जनहित जेएसपी ने इसे सामाजिक न्याय का बड़ा मुद्दा बना दिया है।






Post a Comment

Previous Post Next Post