कचहरी उद्यान में सजी दो दिवसीय मंडलीय पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया उद्घाटन

कचहरी स्थित उद्यान परिसर में आयोजित दो दिवसीय मंडलीय पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी जनपद के उन्नतशील किसानों के उत्पादों को बेहतर मंच प्रदान करती है। यहां बेहतर किस्म की शाकभाजियों के साथ-साथ रंग-बिरंगे फूलों और नवीनतम कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिससे आगंतुकों और किसानों दोनों को लाभ मिलेगा।प्रदर्शनी में आकर्षक ढंग से सजाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूल, उन्नत किस्म की सब्जियां, मौसमी एवं विदेशी फल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आगंतुकों ने कहा कि उन्नत फूलों की खेती और आधुनिक तकनीकों को देखकर वे भी प्रेरित हुए हैं।

आयोजन में आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई प्रणाली तथा कृषक कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा विशेष सत्रों में किसानों को नई तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।इस अवसर पर वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम सहित उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह दो दिवसीय प्रदर्शनी किसानों के लिए ज्ञानवर्धक और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post