हिंदुस्तान आर्ट्स एंड म्यूजिक सोसायटी द्वारा आयोजित भारत संस्कृति यात्रा–576 प्रस्तुति श्रृंखला के अंतर्गत नगरी नाटक मंडली न्यास के मुरारी लाल मेहता स्मारक प्रेक्षा गृह में आयोजित दो दिवसीय संगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
दूसरे दिन के कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने रागात्मक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को सजीव किया। सुर, ताल और लय के अद्भुत समन्वय ने पूरे प्रेक्षागृह को संगीत की साधना से भर दिया। श्रोताओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। हिंदुस्तान आर्ट्स एंड म्यूजिक सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत संस्कृति यात्रा का उद्देश्य भारतीय कला, संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है, जिसे यह श्रृंखला निरंतर आगे बढ़ा रही है।

.jpeg)