रविवार को माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी वाराणसी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर पुण्य स्नान किया। हर-हर गंगे और जय मां गंगा के जयकारों से घाटों का माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एनडीआरएफ, जल पुलिस, कमिश्नरेट पुलिस सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान घाटों और गंगा में तैनात रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नावों के जरिए लगातार गश्त की गई, वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी गई।प्रशासन की मुस्तैदी के चलते स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।
Tags
Trending


