संत नरहरी दास जयंती पर सपा ने किया गोष्ठी आयोजन, वैश्य समाज को जोड़ने का लिया संकल्प

समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर वैश्य–स्वर्णकार (सोनार/सेठ) समाज के महान महापुरुष एवं समाज सुधारक संत नरहरी दास जी की पावन जयंती 01 फरवरी 2026 को पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सभी जिला एवं महानगर कार्यालयों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जहां संत नरहरी दास जी के आदर्शों, संघर्षों एवं समाज के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसी क्रम में “मैं OBC, मैं बनिया, मैं व्यापारी” का नारा 389 शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में बुलंद करने वाले रमाकांत जायसवाल ने PDA समाज के साथ एकजुट होकर संत नरहरी दास जी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए, मिठा चढ़ाया एवं दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर उन्होंने शपथ ली कि वैश्य–बनिया समाज को अधिक से अधिक समाजवादी पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे तथा माननीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करेंगे।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के शहर दक्षिणी विधानसभा महासचिव धीरज यादव, राजवीर सिंह राज, छोटेलाल मौर्या, संतोष सेठ, अमन सेठ, विक्की गुप्ता, गोविंद सेठ सहित कई कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post