कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लंका पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने हिमान्शु गुप्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना लंका में पंजीकृत मुकदमा के अंतर्गत विवेचना के दौरान आरोपी को पूछताछ हेतु बुलाया गया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह ट्रैवल लाइन का व्यवसाय करता था और विभिन्न स्थानों से वाहन मंगाकर किराये पर चलवाता था। लालच में आकर उसने फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर वाहनों को बेच दिया तथा कई लोगों के साथ इसी प्रकार धोखाधड़ी की। अपराध स्वीकार करने के बाद उसे संबंधित धाराओं में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना लंका एवं थाना चकेरी (कमिश्नरेट कानपुर नगर) में धोखाधड़ी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास विस्तृत है और उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post