मेरठ। धागा व्यापारी से 20 लाख रुपये की कथित जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहे दो सब इंस्पेक्टरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।आरोपी सब इंस्पेक्टर महेश कुमार और लोकेंद्र साहू पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यापारी को एनकाउंटर का भय दिखाकर मोटी रकम वसूली थी।एनकाउंटर की धमकी देकर की वसूली पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे फर्जी मुठभेड़ में फंसाने की धमकी दी और इसी डर का फायदा उठाकर 20 लाख रुपये वसूल लिए। मामला सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई और दोनों दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उनकी सूचना देने वाले को 25-25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

.jpeg)